Health Care Tips & Healthy Living Advice in Hindi: हिंदी हेल्थ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा मिलती रहेगी !

Latest Health Tips

Monday, February 4, 2019

पेट दर्द का घरेलु इलाज -HINDI HEALTH TIPS

                                    पेट दर्द का घरेलु इलाज -HINDI HEALTH TIPS                     

खुशहाल जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। एक निरोगी काया जीवन में उत्साह भरने का काम करती है, जिसमें पेट एक अहम भूमिका निभाता है। माना गया है कि शरीर की अत्यधिक आतंरिक समस्याएं पेट से जुड़ी होती हैं, क्योंकि पेट भोजन ग्रहण करता है और ऊर्जा के प्रवाह में सहयोग करता है। अक्सर देखा गया है कि गलत खान-पान की वजह से पेट कई परेशानियों से घिर जाता है, जिसमें पेट दर्द भी शामिल है।
पेट दर्द का घरेलु इलाज के लिए आप सभी को कुछ घरेलू इलाज एंड नुखसे अपनाने होंगे और इसके लिए मेरा यह लिखा हुआ पूरा आर्टिकल पड़ना होगा तभी उपचार मिल सकता है इसको सही तरीके से अपनाना होगा और सही समय तक अपनाना होगा चलो फिर बताते है इस उपाय के बारे मैं ,

तोह सबसे पहले आपको एक कम करना होगा वह यह की सुबह हल्का गर्म पानी पिए कम से कम एक गिलास और सोने से पहले एक गर्म गिलास पानी ओर पीलो इससे पेट में बहुत ही आराम मिलेगा यह आपको एक महीने तक करना है लगातार और इसके बाद आप कुछ दिन का गेफ ले सकते है जेसे की 15-20 दिन का और फिर सुरू कर सकते है और एसा लगातार चलना चाहिए जब तक आपका यह जड़ से ख़तम नहीं हो जाता है यह असर हर किसी पि अलग - अलग तरीके से असर करता है यानि की कुछ लोगो का जल्दी असर कर जाता है और कुछ लोग का समय लगता है इसलिए कहा है की आप तब तक करे जब तक की आप का जड़ से ख़तम नहीं हो जाता है इससे आपका पेट दर्द ही नही बल्कि आपका पेट की चर्बी भी कम हो जाएगी यह डॉक्टरो का कहना है यह होता भी है !

पेट दर्द के कारण - Causes of Stomach Pain in Hindi

1. कब्ज 
2. उल्टी 
3. दस्त 
4. पेट मैं सुजन 
5. सीने में जलन 
6. गुर्दे में पथरी 
7. मूत्र संक्रमण आदि 

पेट दर्द के घरेलू इलाज – Home Remedies for Stomach Pain in Hindi


पेट दर्द को ठीक करने के लिए बाजार में आपको विभिन्न प्रकार की आधुनिक दवाइयां मिल जाएंगी, लेकिन उनके साइड इफेक्ट्स का खतरा ज्यादा रहता है। आप एक कारगर विकल्प के तौर पर पेट दर्द के घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। ये उपाय बेहद आसान और कम खर्चीले हैं। नीचे जानिए, पेट दर्द से तुरंत निजात पाने के निम्नलिखित घरेलू नुस्खों के बारे में :

1. अदरक :- 

सामग्री
1. एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
2. एक चम्मच चायपत्ती
3. डेढ़ कप पानी
4. एक चम्मच शहद
5. नींबू के रस की 5-6 बूंद ( वैकल्पिक)

कैसे करें इस्तेमाल
1. पानी को गर्म करने के लिए रखें।
2. अब उसमें अदरक डालें और पानी के उबलने का इंतजार करें।
3. अब इसमें चाय की पत्ती डालें और 2-3 बार अच्छी तरह उबाला दिलाएं।
4. अब कप में डालें और शहद मिलाएं।
5. आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
6. अब धीरे-धीरे पिएं।
7. आप अदरक की चाय दिन में 2-3 बार पी सकते हैं।
अनियंत्रित खानपान पेट में गैस का कारण बनता है और गैस पेट दर्द के आम कारणों में से एक है। पेट दर्द के इलाज के तौर पर आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द व सूजन को कम कर पेट को ठीक करने का काम करते हैं। मतली और उल्टी से निजात पाने के लिए भी आप अदरक का सेवन बताए गए तरीके से कर सकते हैं
2. हींग

सामग्री
1. चुटकी भर हींग पाउडर
2. एक गिलास गुनगुना पानी
3. चुटकी भर सेंधा नमक

कैसे करें इस्तेमाल
1. पानी को गुनगुना कर लें।
2. अब इसमें हींग और सेंधा नमक अच्छी तरह मिलाएं।
3. अब धीरे-धीरे पिएं।
4. यह प्रक्रिया दिन में 2-3 बार दोहराएं।

कैसे है लाभदायक
पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप हींग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हींग कई औषधीय गुणों से भरा खाद्य पदार्थ है, जिसे अक्सर भोजन बनाने के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और एंटिफलटुलेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द के साथ-साथ गैस और अपच की समस्या से भी निजात दिलाने का काम करते हैं (2)।

3. सौंफ:-Fennel for Stomach Pain in Hindi Pinit Shutterstock

सामग्री
1. एक चम्मच पिसी हुई सौंफ
2. एक कप पानी
3. आधा चम्मच शहद

कैसे करें इस्तेमाल
1. पानी में पिसी हुई सौंफ डालकर 10 मिनट तक उबाल लें।
2. ठंडा होने के लिए कुछ देर रखें।
3. अब एक कप में पानी को छान लें।
4. पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
5. यह प्रक्रिया दिन में 1-2 बार करें।

कैसे है लाभदायक
सौंफ को अक्सर एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भोजन के बाद लिया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ मुंह को सुगंधित करने तक ही सीमित नहीं है। भोजन पचाने के लिए भी सौंफ का सेवन किया जाता है (3)। अपच से होने वाले पेट दर्द के लिए सौंफ का सेवन किया जा सकता है। सौंफ में डाइयुरेटिक्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियाल गुण पाए जाते हैं, जो पेट दर्द से राहत देने के साथ-साथ गैस व सूजन से भी निजात दिलाते हैं।

4. अजवाइन

सामग्री
1. आधा चम्मच जीरा पाउडर
2. आधा चम्मच अजवाइन पाउडर
3. चम्मच का एक चौथाई अदरक पाउडर
4. एक गिलास गुनगुना पानी

कैसे करें इस्तेमाल
1. जीरा, अजवाइन और अदरक पाउडर को अच्छी तरह मिला लें।
2. अब गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें।
3. रात को सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करें।

कैसे है लाभदायक
पेट दर्द के इलाज के रूप में आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है, जिसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट व एंटीमाइक्रोबियल जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याओं से निजात पाने का एक कारगर तरीका है (4)।

5. जीरा

सामग्री
पांच ग्राम जीरा

कैसे करें इस्तेमाल
जीरे को तवे पर हल्का भून लें।
दिन में दो-तीन बार चबा-चबाकर इसका सेवन करें।

कैसे है लाभदायक
अमूमन जीरे का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है, लेकिन इसकी उपयोगिता मात्र मसाले तक सीमित नहीं है। पेट से जुड़ी कई समस्याओं के निवारण के लिए इसका प्रयोग एक औषधी के तौर पर किया जाता है। जीरे में मौजूद एंजाइम्स पाचन प्रक्रिया में सहायक की तरह काम करते हैं (5)। अपच, पेट दर्द व गैस की समस्या से निजात पाने के लिए आप जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं (6)।

6. सेब का सिरका

सामग्री
एक चम्मच सेब का सिरका
एक कप गर्म पानी
आधा चम्मच शहद

कैसे करें इस्तेमाल
एक कप गर्म पानी में सेब का सिरका और शहद डालकर मिला लें।
अब इस मिश्रण को धीरे-धीरे पिएं।
ज्यादा तकलीफ होने पर यह प्रक्रिया दो बार दोहराएं।

कैसे है लाभदायक
पेट दर्द की दवा के रूप में आप सेब का सिरका प्रयोग में ला सकते हैं। यह पेट में होने वाली गैस और सूजन को कम करने का काम करता है। सेब के सिरके में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल पाचन तंत्र को मजूबत बनाने का काम करते हैं (7)।

7. कैमोमाइल की चाय:-Chamomile tea for Stomach Pain in Hindi Pinit Shutterstock

सामग्री
एक कैमोमाइल टी-बैग
एक चम्मच शहद

कैसे करें इस्तेमाल
एक कप पानी को उबाल लें।
कप में कैमोमाइल टी-बैग डालकर ऊपर से गर्म पानी डालें।
अब एक चम्मच शहद मिलाएं।
धीरे-धीरे इसका सेवन करें।
यह प्रक्रिया 1-2 बार रोजाना कर सकते हैं।

कैसे है लाभदायक
पेट दर्द से निजात पाने के लिए आप कैमोमाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक नेचुरल हर्ब है, जिसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट की तरह किया जा रहा है। गैस व अल्सर जैसी पेट संबंधी समस्याओं के लिए कैमोमाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है (8)।

8. चावल का पानी

सामग्री
एक कप चावल
चार कप पानी
एक चम्मच शहद

कैसे करें इस्तेमाल
पतीले में पानी को उबालने के लिए रखें।
पानी के उबलते ही चावल को धोकर पतीले में डाल दें।
चावल के नरम होने का इंतजार करें।
नरम होते ही चावल के पानी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने पर पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
रोजाना यह प्रक्रिया दो बार दोहराएं।

कैसे है लाभदायक
अक्सर पेट में दर्द अपच की वजह से होता है, ऐसे में जरूरी है कि हम हल्का भोजन करें। अपच से होने वाले पेट दर्द के लिए आप चावल का पानी प्रयोग में ला सकते हैं। यह गैस और अपच की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है (9)।

9. तुलसी

सामग्री
सात-आठ तुलसी के पत्ते

कैसे करें इस्तेमाल
आप एक कप गर्म पानी में तुलसी के पत्ते डालकर पी सकते हैं।
आप तुलसी के पत्तों का ऐसे भी सेवन कर सकते हैं।

कैसे है लाभदायक
जड़ी-बूटियों में तुलसी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गैस और अपच से होने वाले पेट दर्द से निजात पाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी में यूजिनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट में एसिड की मात्रा को कम करने का काम करता है। तुलसी में लिनोलेइक एसिड भी पाया जाता है, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह काम करता है। तुलसी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है (10)। पेट दर्द की दवा के रूप में आप तुलसी का इस्तेमाल ऊपर बताई गई विधि के अनुसार कर सकते हैं।

10. वॉर्म कंप्रेस:- Warm Compress for Stomach Pain in Hindi Pinit Shutterstock

सामग्री
वॉर्म कंप्रेस

कैसे करें इस्तेमाल
वॉर्म कंप्रेसर को पेट पर रखें।
लगभग 20 मिनट तक वॉर्म कंप्रेसर को पेट से लगाएं रखें।
ज्यादा गर्म होने पर हटा दें।
पेट दर्द की स्थिति में यह प्रक्रिया दोहराएं।

कैसे है लाभदायक
वॉर्म कंप्रेस का इस्तेमाल कर पेट दर्द से राहत पाई जा सकती है। वॉर्म कंप्रेसर पेट की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है, क्योंकि कई बार पेट दर्द का कारण मांसपेशियों में ऐंठन भी होता है। वॉर्म कंप्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे (11)।








No comments:

Post a Comment